देहरादून से बड़ी खबर : आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलेर के बेटे का शव होटल से बरामद, फैली सनसनी
देहरादून से बड़़ी खबर है। बता दें कि आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव होटल के कमरे से मिलने से होटल समेत पूरे देहरादून और आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कलेर के बेटे के शव जाखन स्थित रोजवुड होटल से बरामद हुआ है जिससे पुलिस महकमे आप औऱ पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
जानकारी मिली है कि एसएस कलेर के 24 साल के बेेटे का शव रोजवुड होटल से मिला है। मौत संदिग्ध है।पुलिस मौके पर पहुंची औऱ स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इसी के साथ पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।बता दें कि कलेर के बेटे का शव रोजवुड होटल से बरामद हुआ है। जिसकी उम्र 24 साल थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिली है कि कमरा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया विषाक्त खाया प्रतीत हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी किया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
















