देहरादून में डबल मर्डर का खुलासा, नौकर का साथी निकला हत्यारा, यू-ट्यूब से सीखकर दिया घटना को अंजाम

देहरादून : 72 घंटे पहले प्रेम नगर कैंट थाना क्षेत्र के धोलास में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक नौकर राजकुमार थापा के ही साथी को गिरफ्तार किया है जिसने हत्या की बात कुबूली। एसएसपी ने मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारा मृतक नौकर राजकुमार थापा का साथी है। जो उसी घर में नौकरी चाहता था लेकिन मृतक राजकुमार थापा के होते हुए उसे नौकरी नहीं मिल सकती थी इसलिए उसने राजकुमार थापा को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। पुलिस में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। बता दें कि पुलिस इस मामले में पति को भी शक के दायरे में रख चुकी थी लेकिन कई दौर की पूछताछ के बाद भी पति की भूमिका कहीं से भी सामने नहीं आई।

आपको बता दें कि प्रेम नगर थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को उन्नति शर्मा एवं उनके नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा का शव घर में पाया गया था। दोनों पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। हत्या के बाद उन्नति शर्मा के पति संदीप शर्मा भी घर पर ही थे लेकिन उन्हें इस हत्याकांड की भनक नहीं लग पाई लिहाजा पुलिस ने उन्हें भी शक के दायरे में रखा लेकिन 2 दिन की पूछताछ के बाद भी उनसे कोई तथ्यात्मक बात सामने नहीं आ सकी।

उधर जांच का दायरा आगे बढ़ा तो पता चला कि शर्मा दंपति का घरेलू नौकर राजकुमार थापा घर में काफी ऐसो आराम के साथ रहता था और पूरा घर लगभग उसी के नियंत्रण में था। राजकुमार थापा के ऐसो आराम से उसके दोस्त आदित्य ने भी घर पर नौकरी करने की इच्छा जताई लेकिन मृतक राजकुमार थापा के रहते ये संभव नहीं था लिहाजा आरोपी आदित्य ने दोस्त राजकुमार थापा को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की और 29 सितंबर को चुपचाप घर में घुस गया।

इसी दौरान राजकुमार थापा ने उसे देख लिया और दोनों के बीच संघर्ष हुआ जिस पर दोस्त ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हल्ला सुनकर उन्नति शर्मा भी बाहर आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला बोल दिया और दोनों को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि उन्नति मृतक के दोस्त को जानती थी। उसे डर था कि उन्नति पुलिस को बता देगी इसलिए उसको भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिए हैं और कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!