उत्तराखंड VIDEO : एचडीएफसी बैंक में लगी भीषण आग, एटीएम जलकर खाक
रुद्रपुर : गाबा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में शार्ट सर्किट से अचानक आग धधक उठी। लपटें उठते देख लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पर फ्रायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि शाखा में लगा एटीएम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
काशीपुर बाइपास रोड पर गाबा चौक के समीप अलंकार कांप्लेक्स में एचडीएफसी बैंक की शाखा एवं एटीएम है। शनिवार दोपहर एक बजे एटीएम से अचानक धुआं उठने के बाद धमाका हुआ और आग धधक उठी। दो युवकों ने बराबर के दुकान से फायर इक्यूपमेंट लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ गयी थी। लोगों ने करीब 100 मीटर दूर फायर स्टेशन तक दौड़कर सूचना दी।








