हरिद्वार बिग ब्रेकिंग : पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

हरिद्वार : बड़ी खबर हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुलम से है जहां साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 2018 से पतंजलि योगपीठ के शाखा वेदिक कन्या गुरुकुलम में साध्वी अध्यापन कर रही थी। मृतक साध्वी का नाम वेदाज्ञा निवासी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है ।उक्त मामले की जांच पड़ताल थाना बहादराबाद पुलिस कर रही है।

प्रशिक्षु सीओ बहादराबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी की आत्महत्या के बाद एक सुसाइड नोट भी मौके से बरामद हुआ है जिसमे भगवान से जुड़ी हुई कुछ बातें लिखी है।सुसाइड नोट की जांच की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि साध्वी के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई जल्दी ही साध्वी के परिजन हरिद्वार पहुँचगे। साध्वी द्वारा आत्महत्या से पतंजलि योगपीठ के शाखा वैदिक कन्या गुरुकुलम में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मौके पर थाना बहादराबाद पुलिस तफ्तीश में जुटी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!