उत्तराखंड से बड़ी खबर : इश्क में हारे दो युवकों ने की 15 साल की लड़की की हत्या, जंगल से शव बरामद

हल्द्वानी : प्यार में लड़की ने ना की तो दो युवकों ने नाबालिग की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी का कुछ पता नहीं चला। उसके परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। वहीं  पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया जिन्होंने सारी सच्चाई बयां की। वहीं आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल के पास से किशोरी का शव बरामद किया है।मौके पर एसएसपी समेत एसपी सिटी और सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी निदा खान घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो कुछ पता नहीं चला जिसके बाद लड़की के परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरु की और जांच में दो युवकों का नाम सामने आने के बाद दोनों से पुलिस ने सख्ती दिखाई। जिसके बाद युवकों के बयान के आधार पर नाबालिग का शव रेलवे लाइन के समीप जंगल से बुधवार की सुबह बरामद हुआ।

पुलिस ने आशंका जताई है कि नाबालिग की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्र में हत्या की खबर जब पुलिस के बड़े अधिकारियों को मिली तो हड़कंप की स्थिति बन गई. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी दो युवक आलमारी बनाने का कार्य करते हैं। युवकों का कहना है कि मृतक लड़की से उनका इश्क था। लड़की ने जब स्वीकार नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में लगी हुई है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ सिटी शांतनु परासर, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र आदि ने आंवला गेट के पास जंगल में मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से कई चीजों को सैंपल के तौर पर कब्जे में लिए। फिलहाल दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीत हो रही है। जिसके चलते नाबालिग की हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि पूरी तरह से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!