2022 का चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हरक सिंह रावत, दिया बड़ा बयान
देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर है। बता दें कि केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एक बार फिर चुनाव कोलेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। खबर है कि 2022 में उनकी बहू अनुकृति चुनाव के मैदान में उतरेंगी।
हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को बयान दिया को वो 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है जिसके चलते आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव मैं नहीं लडूंगा। इतना ही नहीं हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि करीब उत्तराखंड की 30 ज्यादा से सीटों पर हरक सिंह रावत का जादू चलता है और करीब उत्तराखंड की पहाड़ से लेकर मैदान तक कि 30 से ज्यादा सीटों पर हरक सिंह रावत का प्रभाव है।
















