हरक का त्रिवेंद्र पर हमला, कहा- उनके पास नहीं कोई काम, इसलिए लगा रहे पौधे
हरक सिंह रावत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। बता दें कि हरक सिंह रावत ने एक बार फिर से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पर हमला किया है जिससे एक बार फिर से हरक और त्रिवेंद्र के बीच मुद्दा गर्मा सकता है। इससे पहले ऐसे बयानबाजी पर हाईकमान उनको चेतावनी दे चुका है लेकिन ये हरक सिंह रावत औऱ त्रिवेंद्र रावत के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
जी हां हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने त्रिवेंद्र को एक बार फिर से बेरोजगार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अब केवल विधायक हैं। इसके चलते उनके पास कोई काम नहीं है। हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सीएम के पास काम न होने के कारण वो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का काम कर रहे हैं।
हरक सिंह रावक और त्रिवेंद्र रावत के बीच विवाद किसी से छुपा नहीं है। हर कोई इससे वाकिफ हैं। दोनों कि त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल के दौरान से ही विवाद है। त्रिवेंद्र की कुर्सी जाने के पीछे हरक की नाराजगी को भी माना जाता है। चुनाव नजदीक आते ही हरक एक बार फिर से त्रिवेंद्र पर हमलावर हो चुके हैं।
















