उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा, 12 लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर
विकासनगर : उत्तराखंड में आज रविवार का दिन एक बड़ी सड़क दुर्घटना के साथ शुरू हुआ। चकराता से लगभग 87 किलोमीटर दूर राजस्व पटवारी क्षेत्र बाईला कुलार गांव में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार लगभग 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना क्षेत्र काफी दूर होने के कारण राहत टीमों को पहुंचने में थोड़ा समय लगा। स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गांव वालों की मदद से शवों को रिकवर किया जा रहा है औऱ साथ ही घायलों को रेस्क्यू कर अस्पाल भेजा जा रहा है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करण सिंह नागनयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल चकराता उत्तरकाशी एवं देहरादून से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के संदर्भ में अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार जो जानकारी मिली उसमें पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई थी. वाहन में 25 लोगों के सवार होने की सूचना है जजिसमे से 12 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है ऐशी जानकारी मिली है।
















