VIDEO : केदारनाथ में CM धामी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों की नारेबाजी, कहा-होश में आओ

पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और नाराज तीर्थ पुरोहितों को मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी धाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों के साथ बंद कमरे में काफी देर बातचीत भी की। उन्होंन मंत्रियों के साथ मिलकर केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

।इस दौरान सीएम ने कहा कि ये सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान और धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

वहीं सीएम के केदारनाथ दौरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे तीर्थ पुरोहित नारेबाजी कर रहे हैं। लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा तैनात हैं जिन्होंने तीर्थ पुरोहिता को पीछे किया।इस दौरान तीर्थ पुरोहितों न होश में आओ होश में आओ और देवास्थानम बोर्ड वापस लो के नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने उनको पीछे किया लेकिन उनकी नारेबाजी कम नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!