PM दौरे पर कांग्रेस का हमला, कहा- भगवान से बड़े हो गए मोदी, आस्था को तार, जहां जाते कैमरा लेकर जाते

देहरादून : पीएम के केदारनाथ दौरे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को कांग्रेस राजनीतिक दौरा करार दिया और कहा कि पीएम मोदी का ये दौरा निराशाजनक है. कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी से लोगों को बड़ी आशा थी कि वो कोई बड़ी घोषणा करेंगे लेकिन वो राजनीतिक दौरा करके चले गए। वहीं पीएम मोदी के गर्भ गृह से पूजा करते हुए लाइव दिखाने पर भी कांग्रेस ने सवाल ख़ड़े किए और इसे गलत कहा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि देवस्थान बोर्ड के एक्ट में प्रवधान है कि बद्री नाथ और केदारनाथ धाम के गर्भ गृह के दर्शन लाइव नहीं होंगे लेकिन पीएम भगवान से बड़े हो गए है जो नियम कानून का उल्लंघन किया है। कहा कि पीएम अपनी माँ से मिलने जाते हैं तब भी कैमरा लेकर जाते हैं और भगवान के दर्शन करने जाते हैं तब भी कैमरा लेकर जाते हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि केदारनाथ धाम का राजनैतिक उपयोग करना गलत है।

आगे गणेश गोदियाल ने हमला करते हुए कहाकि पीएम मोदी ने अपनी पूजा गर्भ गृह से लाइव करा कर आस्था को तार किया। कहा कि गर्भ गृह से पूजा करते हुए लाइव दिखाना गलत है. केदारनाथ से राजनीतिक भाषण दिए जाने की भी गोदियाल ने निंदा की। केदारनाथ में लेजर शो का भी जिक्र किया। कहा कि जब मैं बद्रीमन्दिर समिति का था अध्यक्ष था तब लेजर शो का मैंने विरोध किया था. तव शो भी टला और पीएम का दौरा भी टला. आज कांग्रेस ने भी शिवालयों में जलाभिषेक किया और भोले शंकर से क्षमा मांगी। पीएम के गर्म गृह से लाइव प्रसारण को लेकर क्षमा मांगी।

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों को अपने खाते में जोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया. कांग्रेस सरकार जिस जगह पर शंकरचार्य की मूर्ति स्थल का निर्माण करा रही थी भाजपा सरकार ने उसका श्रेय लेने के लिए शंकराचार्य की मूर्ति स्थल तक बदल दिया। कांग्रेस विधायक मनोज रावत के साथ किया गया भेदभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!