शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, यहां कर पाएंगे भक्त मां यमुना के दर्शन

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज सुबह शनिवार को 8.00 बजे बंद कर दिए गए। बता दें कि केदार बाबा की डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। जबकि 7 नवंबर को बाबा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी। जहां छह माह तक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

वहीं बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट आज शनिवार दोपहर 12:15 बजे के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन खरसाली स्थित मंदिर में कर पाएंगे। पुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर को सजाने के लिए फूल मंगाए गए हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। 

यमुनोत्री में 50 दिन तक चली यात्रा से यमुनोत्री मंदिर समिति को 5 लाख रुपये की आय हुई है। कोविड के कारण प्रभावित चारधाम यात्रा इस बार 18 सितंबर से शुरू हुई थी। शुक्रवार तक करीब 34 हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!