उत्तराखंड में सिर और हाथ कटी लाश मिलने से सनसनी, 18 नवंबर से लापता था युवक, हिरासत में दो लोग

काशीपुर। एक हफ्ते से लापता युवक का सिर कटा और हाथ कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि 21 साल के युवक की लाश पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की लाश सिंचाई विभाग के नहर से मिली है। मामला आईटीआई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की गर्दन और एक हाथ काटा गया है। अभी सिर और एक हाथ नहीं मिला है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के मजरा गांव के राजा राम का बेटा विशाल कुमार 18 नवंबर को लापता हो गया था। 19 नवंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने और परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसके दोस्त संदीप सिंह और सचिन पर शक जताया था औऱ पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने दोनों हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर रजपुरा सिचाई नहर से विशाल का शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है लेकिन युवक का सिर व एक हाथ गायब है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। युवक की हत्या किन कारणों से की गई है। इसका खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!