वायुसेना विमान क्रैश : बिपिन रावत बुरी तरह झुलसे, 5 लोगों की मौत की पुष्टि, 5 गंभीर घायल
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सामने से 11 शव ले जाए गए हैं लेकिन बता दें कि तमिलनाडू के वन मंत्री ने 5 लोगोंं की मौत होने की अधिकारिक पुष्टि की है। वहीं 8 लोग घायल है जिसमे से 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
वहीं बिपिन रावत बुरी तरह घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि वो 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। उनकी पत्नी के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.
बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे. रेस्क्यू किए गए लोगों को को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है. स्थानीय प्रशासन ने 5 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि की है। वहीं खबर है कि 8 लोग घायल है जिसमे से 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सीडीएस के 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलसने की खबर है।
जानकारी मिली है कि सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था. वे सुलूर से कुन्नूर जा रहा था. यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था. लेकिन नीलगिरीर के पहाड़ से विमान टकराया और घने जंगल में यह हादसा हो गया है. हालांकि, अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
















