देहरादून में मचा हड़कंप, जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव, डेढ़ महीने पहले मौत होने की आशंका!

देहरादून : देहरादून में एक बार फिर से जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें कि इस बार शव रायपुर थाने के अंतर्गत सोडा सरौली के जंगल में मिला है वो भी एक महिला का। शव की हालत खराब है इस कारण मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई है। महिला का पुलिस को सड़ा- गला शव मिला है।

इस मामले में थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने जानकारी दी कि मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाऱ शव लगभग एक से डेढ़ माह पुराना है। सोमवार देर रात रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि निवासा रिसोर्ट के पास जंगल मे एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान आसपास पूछताछ कर करानी चाही लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया है व आगे की जांच पोस्टमार्टम और पहचान के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!