उत्तराखंड से बडी़ खबर, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की पलटी कार

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। इस खबर से भाजपा में हड़कंप मच गया. बता दें कि देर शाम स्वास्थ मंत्री डॉ धन सिंह रावत की कार हादसे का शिकार हो गयी है. जानकारी मिली है कि धन सिंह रावत की कार पलट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार धन सिंह रावत समेत उनके साथ सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। खबर है कि स्वास्थ्य मंत्री धन सिह रावत थलीसैण पौड़ी से देहरादून आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयर मैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ  सवार था। वहीं दूसरी कार से मंत्री सहित स्टाफ के लोग देहरादून के लिए रवाना हुए।कार पलटने का कारण पाला बताया जा रहा है। इससे भाजपा में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!