विमान क्रैश हादसा : जिंदगी की जंग हार गए ग्रुप कैप्टन वरुण, देशभर के लोगों ने की थी जीत की दुआ
देश के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 जवान शहीद हो गए थे। उसमें से एक कैप्टन वरुण सिंह बच गए थे जो की गंभीर रुप से घाय हुए थे वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे थे लेकिन आज उन्होंने आखिरी सांस ली। जी हां बता दें कि वरुण सिंह शहीद हो गए हैं। बुधवार को भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि वरुण सिंह देवरिया के रहने वाले थे जो कि 8 दिसंबर से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस हादसे में देश ने पहले सीडीएस बिपिन रावत को खो दिया। इस हादसे में सीडीएस की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई जिसमे कई अधिकारी और जवान शामिल थे।
वरुण सिंह गोरखपुर में तैनात रहे थे. वर्तमान में वो तमिलनाडू के वेलिंगटन में तैनात थे और हादसे वाले दिन सीडीएस बिपिन रावत के साथ विमान में थे. वो इकलौते ऐसे अधिकारी थे जो बच गए थे और आज तक जिंदगी और मौत के बीच जंग ल़ड़ रहे थे। बता दें कि पूरे देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था । डॉक्टरों ने भी उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका।
















