उत्तराखंड में फिर आया कोरोना मरीजों के आंकड़ों में उछाल, देहरादून समेत इस जिले में सबसे ज्यादा केस
देहरादून : उत्तराखंड में आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में एक दिन में उछाल आया है। बता दें कि बीते दिन मंगलवार को कोरोना के 16 मामले आए थे तो वहीं आज बुधवार को कोरोना के 26 मामले सामने आए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में 14 कोरोना के मरीज रीकवर होकर घर को लौटे। बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 कोरोना के मरीज आने के बाद राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या 142 हो गई है।
बता दें कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। अधिकतर लोग बिन मास्क के नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन करता नहीं दिख रहा है। जिसका नतीजा भी देखने को मिल रहा है। देश में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। आज कई राज्यों में ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं. वहीं जयपुर और दिल्ली में नए केस आने से सनसनी फैल गई है। हालांकि उत्तराखंड में अभी तक किसी मरीज में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है।

आज बुधवार को अल्मोडा़ में 4, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 1, देहरादून में 7, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 2, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 9, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344513 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7412 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
















