बड़ी खबर : हरिद्वार में वर्दी से बैखौफ बदमाश, दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, हुए फरार

हरिद्वार में बदमाश बैखौफ हो गए हैं। बदमाशों में वर्दी का जरा भी खौफ नहीं है। दिनदहाड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि ताजा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बालावाली गांव का है जहां 40 साल के ऋषिपाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि इस हत्या को अंजाम दो बाइकों में आए 4 बदमाशों ने दिया है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश पड़ोसी गाँव के हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब ऋषिपाल अपने ट्रेक्टर में डीजल भरवाने कुड़ी भगवक़्नपुर जा रहा था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस दौरान पीछे से आर हे ऋषिपाल के भतीजे अमित ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे यूवको पहचान लिया। इस बीच परिवार के अन्य लोग और ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जमा हो गई। खून से लथपथ ऋषिपाल को लकसर अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि इस घटना से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणो में भी दहशत फैल गई. परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में ही जमकर हगामा किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल के साथ पहुचे सीओ बीएस चौहान के साथ भी ग्रामीणो तीखी नोखझोख हुई। ग्रामीणो ने पुलिस पर हत्यारों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले दिनों आरोपियों के कब्जे से भरी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए थे लेकिन पुलिस ने मामले को हलके में लिया था जिसका अंजाम आज निर्दोष व्यक्ति की हत्या की हत्या के रूप में सामने आया है। सीओ ने ग्रामीणो को भरोसा दिया कि हत्यारो को शीघ्र बी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!