जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, रोड शो से भरी चुनावी हुंकार

हरिद्वार : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने हुंकार पहले ही भर दी लेकिन आज प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत कर विपक्षी पार्टियों समेत सबको हैरान किया। बा दें कि इस यात्रा का शुभारंभ करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

बता दें कि हरिद्वार के पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए इस यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रोड शो में भी भाग लिया और जन सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई नेता मौजूद रहे।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के भल्ला कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पंतदीप मैदान पहुंचकर वेद पाठियों के शंखनाद के साथ गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की।गढ़वाल क्षेत्र में यह यात्रा 2660 किमी और कुमाऊं में 1890 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल और डबल इंजन की उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। वहीं, कुमाऊं मंडल की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!