ग्राहकों की डिमांड पर देह व्यापार के धंधे के लिए युवतियों को ले जा रहे थे मसूरी, हुए गिरफ्तार

देहरादून : एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एटीडीएफ) की टीम ने राजपुर धोरण पुल के पास से तीन आऱोपियों को गिरफ्तार किया है जो देह व्यापार के लिए युवतियों को नए साल पर ग्राहकों की डिमांड पर मसूरी ले जा रहे थे।

यूनिट के इंचार्ज एसआइ हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक सूचना के आधार पर मसूरी बाइपास रोड पर धोरण पुल के पास चेकिंग के दौरान भोली भाली लड़कियों से देह व्यापार करवा गिरोह के मुखिया राहुल पाटिल व राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आरोपितों के कब्जे से चार युवतियों को छुड़ाया गया। पूछताछ में पीड़ितों ने बताया कि आरोपित उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं।दिल्ली और अन्य जगह से लाकर वाहनों से अलग-अलग जगह ले जाते हैं। शुक्रवार रात को उन्हें मसूरी ले जाया जा रहा था। आरोपित राहुल पाटिल ने बताया कि वह पिछले कई सालों से देह व्यापार के कार्य में लिप्त हैं। वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया और दिल्ली में अन्य व्यक्तियों के साथ फिर देह व्यापार का धंधा चलाने लगा।

वह व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में अलग-अलग एस्कार्ट सर्विस के नाम से गिरोह चलाते हैं और व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम से अलग-अलग जगह महिलाओं को ले जाते हैं। नए साल में कुछ ग्राहकों की डिमांड पर वह मसूरी में चार युवतियों को दिल्ली से लाकर ले जा रहा था। आरोपितों की पहचान राहुल पाटिल निवासी महाऋषि वाल्मीकि बस्ती गोविंदगढ़ शहर कोतवाली व राहुल कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!