परिवार संग मसूरी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहीं हैं शिल्पा शेट्ठी, यहां पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा

 मसूरी : बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ इन दिनों मसूरी की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। शुक्रवार को शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा तथा बच्चों के साथ मसूरी के समीप सिया-केम्पटी गांव स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में ठहरी थीं। जानकारी के अनुसार शिल्पा करीब एक सप्ताह तक मसूरी में ठहरेंगी और वो नया साल भी यही मनाएंगी।

आपको बता दें कि शनिवार को शिल्पा परिवार के साथ हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट तक वाहन से पहुंचीं और वहां से पैदल कैम्पटी फाल के पुल और सड़क के ऊपरी हिस्से में बने तालाब तक पहुंचीं, जहां दोपहर बाद उन्होंने पिकनिक मनाई और खाना भी वहीं खाया। उन्होंने मीडिया और फैंस से दूरी बनाई रखी। इस दौरान शिल्पा के परिवार के साथ सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे। शुक्रवार सुबह शिल्पा ने जेडब्ल्यू मैरिएट होटल की बालकनी में मौसम का खूब आनंद लिया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी मिली है कि शिल्पा ने परिवार संग हुनर हाट पर पहाड़ी खाने का लुत्फ भी उठाया। जानकारी मिली है कि शिल्पा नया साल भी मसूरी में मनाएंगी और फिर मुंबई का रुख करेंगी। फिलहाल वो परिवार संग मसूरी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!