उत्तराखंड में नशा तस्करी में महिलाएं भी अव्वल, देहरादून में 780 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशा तस्करी मैदान से पहाड़ों में फैल गई है।आए दिन मैदान से नशे का सामान लेकर पहाड़ों में बेचा जा रहा है. अब तक कई तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं। इस कारोबार में महिलाएं भी पीछे नहीं है। महिलाएं शराब तस्करी से लेकर स्मैक और गांजा तस्करी में संलिप्त हैं। कई महिलाओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ताजा मामला देहरादून का है जहां एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि देहरादून में राजपुर रोड़ से एक महिला तस्कर को 780 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है और महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता देंकि राजपुर पुलिस ने नशा तस्करी में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 50 साल की विभा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला के पास से पारदर्शी पन्नी में 22 पन्नी की पुड़िया और 137 कागज की पुड़िया कुल 780 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुई। महिला के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक अरविंद पवार थाना राजपुर देहरादून
कांस्टेबल 398 आनंद थाना राजपुर देहरादून
महिला कांस्टेबल 475 सीमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!