देहरादून : कांग्रेस भवन में हुई प्रदेश महामंत्री की पिटाई का मामला पहुंचा कोतवाली, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। बीते दिनों कांग्रेस भवन में प्रदेश महामंत्री और पूर्व दर्जाधारी मत्री की एक गुट ने मारपीट की थी जिसमे अब राजेंद्र शाह ने कोतवाली में कइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजेंद्र शाह का आरोप है कि जिन्होंने उन्हें मारा वो हरीश रावत के समर्थक हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था जो की अब कोतवाली जा पहुंचा है। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व दायित्वधारी राजेंद्र शाह की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ पिटाई करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में 6 युवक नामजद किए गए हैं।

तहरीर में राजेंद्र शाह ने बताया कि 24 दिसंबर को वह जाखन स्थित अपने घर से करीब 11.30 बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। इसी दौरान आठ-दस युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई करने लगे। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी और कांग्रेस कार्यालय में महामंत्री कक्ष में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि हरीश रावत के समर्थकों ने उन्हें पीटा है। उनका कहना है कि उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

शहर कोतवाली पुलिस की ओर से रितेश क्षेत्री, सूरज क्षेत्री, मोहित मेहता, अजय रावत, मोहन काला, अमन लड्डू और कुछ अन्य युवकों के खिलाफ उपद्रव मचाने, पीटने, जान से मारने की धमकी देने व रास्ता रोकने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!