उत्तराखंड पुलिस की नए साल पर स्पेशल दावत, इनकी फ्री एंट्री, जेल में मिलेगा नमकीन से लेकर मीठा
देहरादून : ऩए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी स्पेशल तैयारी कर ली है। बता दें कि एक ओर जहां बाहरी राज्यों के लोग नए साल का जश्न मनाे के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं तो वहीं पुलिस ने भी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से शांति के साथ नए साल का जश्न मनाने की अपील की है। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने वीडियो संदेश जारी किया है और लोगों से शांति से नए साल का जश्न मनाने की अपील की है। इसी के साथ चेतावनी भी जारी की है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है और जेल में स्पेशल दावत के लिए चेतावनी दी है। बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास अंदाज में भी लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की है जिसका कई लोग मजाक भी बना रहे हैं तो कई लोग अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने पोस्ट शेयर की है जिसमे नए साल की शाम पार्टी की बात कही गई है और साथ ही फ्री एंट्री की बात कही गई है। शाम की स्पेशल पर्फोरमेंस देंगे डीपी लॉकअप और मेन्यू में है कॉप केक के साथ डेजर्ट आईटम भी हैं जो की कस्टडी में होंगे। पुलिस ने खास अंदाज में लोगों को नए साल पर हुड़दंग ना मचाने की चेतावनी दी है।

















