उत्तराखंड से बड़ी खबर : भाजपा में 28 के टिकट फाइनल, 25 पर फंसा पेंच, इनके टिकटों पर चलेगी कैंची!

विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा है। बैठकों का दौर जारी है। कई दिग्गज उत्तराखंड आकर पदाधिकारियों के साथ आकर बैठक कर चुके हैं। कइयों के नाम फाइनल हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज ये रिपोर्ट अमित शाह के समक्ष रखी जाएगी और फिर इसका ऐलान होगा। भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा में करीबन 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। तो वहीं 25 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। मदन कौशिक ने बया दिया था कि दो फेज में नामों का ऐलान होगा। जानकारी मिली है कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट पर पार्टी कैंची चला सकती है। वहीं त्रिवेंद्र रावत चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर कुछ कहा नही जा सकता. क्या पार्टी हाईकमान उन्हें कोई और बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगी?

वहीं बीते दिनों से ही रुद्रपुर से विधायक के टिकट कटने की खबरें चल रहा है। कहा जा रहा है कि विधायक के टिकट पर भी कैंची चल सकती है। पौड़ी और कोटद्वार सीट पर भी पेंच फंसा हुआ हैय़

आपको बता दें कि बीते दिन शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में  कोर ग्रुप की बैठक हुई थी जिसमेे केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सीएमधामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस बैठर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर विमर्श हुआ। डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए।

इनके टिकट लगभग तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।

ये सीटें हैं फंसी

पौड़ी, कोटद्वार, थराली, कर्णप्रयाग, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, झबरेड़ा, लक्सर, पिरान कलियर, राजपुर रोड, चम्पावत, लोहाघाट, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वारहाट, गंगोलीहाट, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर व गंगोत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!