हरिद्वार में आस्था का महासैलाब, अब तक 4.43 करोड़ शिवभक्त ले जा चुके गंगाजल
कांवड़ मेले के 12वें दिन हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 63.60 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर हुए रवानाहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के 12वें दिन हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 63 लाख 60 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही पालन करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है








