रिपोर्ट खबर देव कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना

कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवानाहरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार 08 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक 55 लाख 40 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।कांवड़ मेला प्रारंभ होने से लेकर 08 अगस्त की शाम 6 बजे तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।हरिद्वार में लगातार बढ़ रही शिवभक्तों की भीड़ के बीच प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा हरिद्वार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज रहा है। शिवभक्तों में गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।हर-हर महादेव 🔱बोल बम 🚩 हर-हर गंगे 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!