नगर निगम के सफाई दावों की खुली पोल, घाटों पर जगह-जगह पसरा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का कूड़ा

हरिद्वार। नगर निगम के सफाई दावों की खुली पोल, घाटों पर जगह-जगह पसरा कूड़ा; प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की भरमार।कांवड़ मेले के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घाटों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का कूड़ा नजर आ रहा है।लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं, ऐसे में घाटों पर लगातार बढ़ रहे कूड़े को समय पर उठाना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाने के दावों के बावजूद घाटों पर पसरा कूड़ा जमीनी हकीकत बयां कर रहा है।घाटों पर बिखरा सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल गंगा की स्वच्छता के लिए चिंता का विषय है, बल्कि इससे स्वच्छता अभियान और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के नगर निगम के दावों पर भी सवाल खड़े होते हैं।अब सवाल यह है कि जब प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक है और कांवड़ मेले के दौरान विशेष सफाई व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, तो घाटों पर जगह-जगह इसका कूड़ा कैसे पहुंच रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!