उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने की बीजेपी ज्वॉइन

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस को झटका दिया। बता दें कि आज सोमवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस भवन में बीते दिन सरिता आर्य ने साफ तौर पर कांग्रेस को चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वो भाजपा ज्वॉइन करेंगी। और आज उन्होंने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि आज अपने समर्थकों के साथ सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची। हाथ में बुके लिए वो अपने समर्थकों संग प्रदेश कार्यालय पहुंची और मदन कौशिक से मिलीं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सीएम धामी समेत तमाम मंत्री विधायक इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। आपको बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट की मांग कांग्रेस पार्टी से कर रहीं थी लेकिन वहां संजीव आर्य चुनाव लड़ते आ रहे हैं और भाजपा सरकार में विधायक रहे लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ दी तो जाहिर है कि कांग्रेस उन्हें नैनीताल से टिकट देगी इशलिए सरिता आर्य को राह आसान नहीं लगी और उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया भाजपा में शामिल हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!