देहरादून से बड़ी खबर, चुनाव से पहले यहां कार से लाखों की नगदी बरामद
देहरादून : चुनावी माहौल और आचार संहिता लगने के बीच देहरादून से बड़ी खबर है। बता दें कि फ्लाइंग स्कवायड टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से लाखों की नगदी बरामद की है। साथ ही मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये जानकारी नहीं मिली है कि आऱोपी ये कैश कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे। टीम पूछताछ में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइंग स्कवायड टीम ने नेहरू कॉलोनी के फव्वारा चौक पर एक कार से 30 लाख रुपये की नगदी जब्त की है. ये नगदी किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी और कहां से लाई जा रही थी टीम इसकी जानकारी जुटाने में जुटी है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ फ्लाइंग टीम जगह जगह चेकिंग कर रही है और सख्त कार्रवाई कर रही है। आज टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता देंकि फ्लाइंग स्कवायड टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में 30 लाख रुपये की नगरी ले जारी जा रही है जिस पर टीम ने जाल बिधाया और 30 लाख कैश बरामद किया। मौके से हिरासत में लिए तीन लोगों से पूछताछ जारी है।
















