उत्तराखंड ब्रेकिंग : आ गई भाजपा की दूसरी लिस्ट, गालीबाज विधायक की छुट्टी, कर्णवाल का पत्ता साफ
उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर है बता दें कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ है।
9 प्रत्याशियों की लिस्ट में केदारनाथ से शैलारानी को टिकट दिया गया है तो वहीं झबरेड़ा से राजपाल सिंह , कोटद्वार से रितु खंडूरी को प्रत्याशी बनाया गया है। रानीखेत से प्रमोद नैनवाल को टिकट , पिरान क्लियर ने मुनीश, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट।
वहीं रुद्रपुर से इस बार राजकुमार ठुकराल का पत्ता साफ हो गया है और उनकी जगह शिव अरोड़ा को टिकट दिया गया। इसी के साथ और दावेदारों को मक्खी बताने वाले देशराज कर्णवाल की भी छुट्टी हो गई है।

















