उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, मनाने पर नहीं माने, अब पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है। बता दें कि मनाने पर ना मानने वाले बागियों को कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जी हां टिकट कटने से नाराज कई नेताओं ने बागी सुर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और वो मैदान में डटे रहे. पार्टी ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन कई बागी ऐसे हैं जो नहीं माने और अब वो चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे।

वहीं बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने बागियों पर सख्त रुख अपनाते हुए का्र्रवाई की है। ये कार्रवाई पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर भी भाजपा कर चुकी है और साथ कांग्रेस सरिता आर्य के खिलाफ ये एक्शन ले चुकी है। वहीं इस बार कांग्रेस ने टिकट कटने से नाराज हुए बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने रुद्रप्रयाग पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी को, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। तो वहीं कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी और रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी को भी निष्कासित किया गया। सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन हीनता के चलते निष्कासित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!