हरिद्वार से बड़ी खबर, घर से शराब का जखीरा बरामद, भाजपा के पदाधिकारी का बताया जा रहा है मकान

हरिद्वार : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रदेशभर में चेकिंग अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। इसमे नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जा रही है। साथ ही नगदी भी बरामद की जा रही है। अब तक लाखों-करोंड़ों की नगदी बरामद की जा चुकी है। लेकिन चेकिंह के बावजूद शराब तस्करी हो रही है जिस पर पुलिस की नजर भी नहीं पड़ पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कनखल गुलाब बाग कॉलोनी में एक घर में शराब की पेटियां होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर का ताला तोडकर 20 पेटी रॉयल स्टैग शराब बरामद की। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से एक पन्नी में सफेद पाउडर भी बरामद किया और साथ ही कुछ दवाइयों की बोतलें भी मिली।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

जानकारी मिली है कि बीती शाम को ही ये शराब की पेटियां यहां लाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी है कि जिस घर में शराब की पेटियां मिली हैं वह घर भाजपा के एक पदाधिकारी का है जहां यह शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए, बांटने के लिए लाई गई है। वहीं मौके पर देर रात कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ यह सबसे पहली और बड़ी जीत है। हरिद्वार से नशे को समाप्त किया जाएगा हर हाल में युवाओं को इस गर्त से बाहर निकालने का कार्य किया जाएगा

पुलिस ने जानकारी दी है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कनखल की गुलाब बाग कॉलोनी में अवैध शराब रखी होने की जानकारी मिली जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर कनखल थाना पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा तो घर के अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गयी। घर के अंदर शराब का जखीरा रखा हुआ था। घर मे शराब की 20 से अधिक पेटियां बरामद हुई। सभी पेटियों में शराब के पव्वे रखे हुए थे।

इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं काफी संख्या में मौजूद थे उनका आरोप है कि यह अवैध शराब मतदान को अपने पक्ष में प्रभावित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को बांटने के लिए रखी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!