IPL में दिखेगा उत्तराखंड के इस खिलाड़ी का जलवा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीद
हल्द्वानी : मार्च में आईपीएल का आगाज़ होगा। इस आईपीएल में उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ी का जलवा भी देखने को मिलेगा. जी हां बता देंकि इस बार आईपीएल में रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत खेलते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि अनुज रावत को आरसीबी ने खरीद लिया है वो भी 3 करोड़ 40 लाख रुपये में। लेकिन अंतर ये है कि अनुज रावच इस बार राजस्थान रॉयल में नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि रामनगर के अनुज रावत को आइपीएल के मेगा आक्शन में आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए अनुज ने ड्राइव मारकर केच लपका था जिसके बाद उन्होंने फैंस समेत क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था। इस केच के लिए अनुज को एक लाख रुपये मिले थे। इस पैसों को अनुज रावत ने कोरोना काल में गरीबों को राशन पानी देने के लिए दान कर दिया था।
आपको बता दें कि रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने आइपीएल के लिए 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के अलावा रणजी मैच खेल चुके हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था.
















