उत्तराखंड से बड़ी खबर, BJP विधायक ने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को कहा गद्दार, जानिए क्यों?

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सन्पन्न हो चुका है। उत्तराखंड में 65 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं चुनाव के लिए मतदान खत्न होने के बाद अब भाजपा में कलह देखने को मिली है। बता दें कि लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है औऱ उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय गुप्ता ने मदन कौशिक पर सख्त कार्रवाई करने की अपील संगठन और हाईकमान से की है।

बता दें कि विधायक संजय गुप्ता ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!