उत्तराखंड में भयंकर सड़क हादसा, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

हल्द्वानी में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे चार युवकों की मौत हो गई है। बता दें कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसा गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार बीती रात एक कार पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पेड़ भी टूट गया। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल है। कार पेड़ से टकराने के बाद दुकान में जा घुसी। कार स्विफ्ट डिजायर (UK06.BA.2254) हल्द्वानी से कुंवरपुर चोरगलिया की तरफ जा रही थी, इस दौरान कार कुंवरपुर के निकट सरोवर रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा है।

वहीं मृतकों के नाम अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा निवासी पीली कोठी हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, कार्तिक डोभाल पुत्र राजेंद्र सिंह डोभाल निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, चित्रेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष, प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घायल में कमल पांडे पुत्र स्वर्गीय मुकुल पांडे निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष वर्तमान में कृष्णा अस्पताल में उपचाराधीन है, जो गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!