उत्तराखंड से दुखद खबर : चुनाव ड्यूटी करके कर्मचारी हंसी खुशी लौट रहे थे घर, खाई में जा गिरी कार

जिले मुख्यालय पौड़ी में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमे चुनाव ड्यूटी करके घर लौट रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार  चुनाव डयूटी खत्म करके अपने निजी वाहन से घरों को लौट रहे कार्मिकों की कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिली है कि कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से एक कि मौत ही गयी। जबकि अन्य तीन गंभीर रूल से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।

एसडीएम सदर आकाश जोशी से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार खाई में जा गिरी। बताया कि इन चारों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पौड़ी- देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में रणवीर सिंह नेगी 50 पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून की मौत की मौत हो चुकी है। जबकि वाहन में सवार जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह सुमन विहार ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत 54 पुत्र भोला सिंह हाथीबड़कला देहरादून और नरेंद्र गुसाई 45 पुत्र आनंद सिंह विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!