अचानक कोतवाली पहुंचे हरीश रावत, हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से की ये खास अपील

 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक बुधवार को लालकुआं कोतवाली पहुंचे। हरीश रावत का लालकुआं पहुंचने का एक खास मकसद था वो था कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने का। जी हां बता दें कि हरीश रावत ने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने और जिताने की अपील की। हरीश रावत ने पुलिसकर्मियों से एक बड़ा वादा किया। हरीश रावत ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई को ग्रेड पे का मामला हल होगा और पुलिसर्मियों के पक्ष में फैसला लेंगे।

जिसके बाद वह बिंदुखत्ता के श्रीलंका टापू में पहुंचे और वहा के लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार बनते ही सभी समस्याओं के समाधान का वादा किया।पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियों जारी कर पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान का वादा किया है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो एक ऑडियों जारी किया है। जिसमें उन्होने कहा है कि राज्य सरकार के एक गलत निर्णय ने राज्य के पुलिस कर्मियों को गहाराई तक चोट पहुंचाई है। उनकी भावनाओं को आहत किया है। जो ग्रेड पे उनको दी गई थी उनको डाउन ग्रेड करना उनकी कर्तब्यनिष्ठा का उपहास उडाया है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पुलिस कर्मियों से किया गया ग्रेड पे का वादा पूरा किया जाएगा। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!