एतिहासिक : उत्तराखंड का पहला विधायक जिसने दान की अपनी पूरी सैलरी, नहीं रखेंगे एक भी रुपया

देहरादून : पेशे से पत्रकार उमेश कुमार एक ऐसा चेहरा हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्होंने खुद को चैंपियन कहलाने वाले विधायक की पत्नी को हराया। उमेश कुमार ने किसी पार्टी में ना जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और उन्हें उत्तराखंड, हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की.

पत्रकार उमेश कुमार ने खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी को हराया. जीत हासिल करने के बाद विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा की है। विधायक उमेश कुमार ने अपनी पूरी सैलरी दान कर दी है। वो अपनी सैलरी का एक भी रुपया नहीं रखेंगे। विधायक उमेश कुमार अपनी पूरी की पूरी सैलरी केवल अनाथ बच्चियों की शादी और गरीब बच्चों की मदद में लगाएंगे। उमेश कुमार ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है कि वो अपनी सैलरी का 1 रुपया भी निजी कार्य में खर्च नहीं करेंगे.

राजनीति में नए चैप्टर जुड़ रहे हैं वहीं इस नए चैप्टर से नई कहानियां भी भारत में अब सामने आ रही हैं जहां पर नया वर्ग राजनीति में प्रवेश ले रहा है और राजनीति को एक सामाजिक दिशा के साथ नए समाज के निर्माण में लग रहा है. ट्विटर के माध्यम से उमेश कुमार ने यह घोषणा किया और घोषणा के साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाएं उन्हें मिलनी शुरू हो गई जिसमें लोगों ने इस बाबत उन्हें धन्यवाद किया है.

मेरी विधायक की तनख़्वाह अनाथ बच्चियों की शादी और गरीब बच्चों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी , उसका एक रुपया भी निजी खर्च नहीं होगा ।

— Umesh Kumar (@Umeshnni) March 15, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!