उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट ने किया नोटिस जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि एक तरफ सीएम के सेलेक्शन को लेकर मंथन जारी है तो वहीं हरिद्वार के चर्चित पुस्तकालय पुस्तकालय निर्माण घोटाले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट न नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने मदन कौशिक से पुस्तकालय निर्माण पर जवाब मांगा है। इसके अलावा उस समय के अधिशासी अभियंत आरईएस रामजी लाल को भी नोटिस जारी किया गया है। दोनों से 20 अप्रैल तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

हाईकोर्ट में पुस्तकालय घोटाले में हरिद्वार निवासी समाजिक कार्यकर्ता सचिदानंद डबराल ने अपने अधिवक्ता शिव भट्ट की मार्फत जनहित याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सरकार ने जवाब मांगा था। इस मामले में नगर निगम को भी पार्टी बनाया गया था। वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने अब इस मामले में मदन कौशिक को नोटिस जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप सीधे तौर पर मदन कौशिक पर ही जिनकी विधायक निधि से हरिद्वार में 11 पुस्तकालय बने और जिनके निर्माण में खामियां पाई गई। वहीं जिस विभाग ने इनको बनाया, तब के अधिशासी अभियंता रामजी लाल को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में अब मदन कौशिक की मुश्किलें बढ़ सकती है। मदन कौशिक हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!