उत्तराखंड पुलिस के बहादुर दारोगा को अंतिम विदाई, पत्नी हुई बेसुध, पिछले साल हुई थी शादी

हल्द्वानी : बीते दिन वर्दी का फर्ज निभाते हुए एक दारोगा शहीद हो गए। दूसरे की जान बचाने के लिए खाकी ने अपनी जान पर दांव लगा दी। बता दें कि बीते दिन होली में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले चौकी इंचार्ज  उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

इससे पहल उनके पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में रखकर सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर तैनाथ थे और 2015  में भर्ती हुई थे। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। वो बीते दिन गौला बैराज में ड्यूटी पर थे किसी युवक को डूबता देख वो और उनके साथ मौजूद सिपाही नदी में कूद गए। युवक को बचा लिया गया लेकिन दारोगा की सांसें थम गई। आज आला अधिकारियों समेत साथिओं और कर्मचारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान हरबंस सिंह,एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह, सीओ भवाली, नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह से मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह (34) पुत्र लालमन मूल बरेली और हॉल विजय नगर, नई बस्ती काशीपुर उधम सिंह नगर होली के दिन दिनभर काठगोदाम क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर में ड्यूटी के दौरान वे बैराज की ओर चले गए, इसी बीच विकास प्राधिकरण में संविदा पद पर तैनात कर्मचारी दीपक कोरंगा बैराज में डूबने लग गया। दीपक को डूबता देख चौकी प्रभारी व मौके पर तैनात तैराक जवान प्रताप गड़िया बैराज में कूद गए। तैराक ने दीपक को तो बचा लिया, इसी बीच दरोगा भंवर में फंस गए। तैराक जब तक वहां पहुंचते वे बैराज गेट के गहराई में जा पहुंच थे। बाद में सूचना पर पहुंची थाना एसओ प्रमोद पाठक ने टीम के साथ बैराज का गेट खोलकर दरोगा को बाहर निकाला। इसके बाद नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरपाला 2015 बैच के दरोगा थे। सूचना पर पहुंची पत्नी बेसुध हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!