धामी का राजतिलक : शपथ ग्रहण में पहुंचेंंगे PM मोदी और अमित शाह, 1 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात, जानिए कार्यक्रम
बीजेपी हाईकमान ने एक बार फिर से युवा चेहरे धामी को सीएम का ताज पहनाया है। दोबारा सीएम बनकर पुष्कर सिंह धामी ने दो मिथक तोड़ दिए हैं। हार के बाद भी वो सीएम बने ये चौकाने वाली घोषणा थी। अब शपथग्रहण की तैयारियां की जा रही है। आपको बता दें कि बुधवार को 3.30 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। वहां मनोनीत सीएम धामी और उनके कैबिनेट के सहयोगी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. सीएम धामी के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत अमित शाह के शामिल होने की खबर है। इसी के साथ 5-6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 2.30 बजे देहरादून पहुंचेंगे. परेड ग्राउंड में 20,000 लोगों के बैठने का व्यवस्था की गई है साथ ही 3 मंच बनाए गए हैं।
क्या हैं तैयारियां
शपथ ग्रहण के लिए दूसरे जिलों से 3 एडीएम, 10 एसडीएम बुलाए जा रहे हैं. वीआईपी गेस्ट के रुकने, ट्रांसपोर्ट की प्रोटोकॉल के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है. विधायकों, मंत्रियों और वीआईपी के बैठने के लिए अलग अलग मंच बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा हैलीपेड बनाए जा रहे हैं. सुरक्षा के नजरिए से 1000 पुलिसकर्मियों को परेड ग्राउंड में तैनात किया जा रहा है. इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. य़शपाल आर्य और हरक सिंह पार्टी से जा चुके हैं तो उनके जगह दो नए चेहरे आना तो जाहिर सी बात है। लेकिन इसके अलावा कई नए चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं.
पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय
आपको बता दें कि 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव के राजपूत परिवार में धामी का जन्म हुआ था. उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार थे. उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन्स में लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने एलएलबी की. साल 2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके सलाहकार थे. उन्होंने आरएसएस और उससे जुड़ी संस्थाओं के साथ 33 साल तक काम किया. उनकी पॉलिटिकल यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू हुई, जहां उन्होंने बतौर एबीवीपी सदस्य अवध प्रांत में एक दशक तक काम किया. साल 2008 तक वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे. साल 2012 में वह खटीमा से विधायक चुने गए. 2017 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की.
















