धामी कैबिनेट के करोड़पति मंत्री, इनमें पांच मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री से ज्यादा…जानिए किसके पास कितनी संपत्ति
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो गया है। धामी कैबिनेट में इस बार कई नई चेहरों को जगह दी गई है। मदन कौशिक समेत बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे की छुट्टी कर दी गई है जबकि सैरव बहुगुणा समेत चंदन राम दास और प्रेमचंद अग्रवाल को नई कैबिनेट में जगह दी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं धामी कैबिनेट के सभी आठ मंत्री करोड़पति हैं। इनमें पांच मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री से ज्यादा है। करोड़पति मंत्रियों से राज्य को भी बड़ी उम्मीदें हैं। खासतौर पर यहां गरीबी, बेरोजगारी, महिलाओं की स्थिति और उत्तराखंड की खराब आर्थिक स्थिति जैसी चुनौतियों का पहाड़ हैं।
किसके पास कितनी संपत्ति
पुष्कर सिंह धामी 3.34
सतपाल महाराज 87.34
रेखा आर्य 25.20
गणेश जोशी 9.74
सौरभ बहुगुणा 7.85
प्रेमचंद अग्रवाल 5.03
डॉ.धन सिंह रावत 2.67
सुबोध उनियाल 1.61
चंदनराम दास 1.24 (आंकड़े करोड़ रुपये में)
















