Big breaking : सतपाल महाराज ने सीएम धामी से की ऐसी मांग, शासन के अधिकारियों में मचा हड़कंप

देहरादून : विभाग बंटवारे से पहले ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम से बड़ी मांग की है जिससे शासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सतपाल महाराज ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में सीएम धामी से अनुरोध किया है कि आईएएस अफसरों जिसमें सचिव व अपर सचिव स्तर स्तर के अधिकारी होते हैं उनके विभागों के जो मंत्री है, उन मंत्रियों को उन अफसरों की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट लिखने का मौका मिलना चाहिए। ऐसी व्यवस्था पूर्व में नारायण दत्त तिवारी सरकार में थी। इसे दोबारा करना जरूरी है क्योंकि सेना व दूसरे संस्थानों में भी ऐसी व्यवस्था होती है इससे कार्यप्रणाली सुधरती है और कहीं ना कहीं एक व्यवस्था दुरुस्त होती है हालांकि इस महाराज के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचना तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!