उत्तराखंड विधानसभा : धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, हरिद्वार में CM के इशारे पर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायको ने धरना दिया. कांग्रेस विधायकों ने कानून व्यवस्था के खिलाफ रोष व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की। बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने हरिद्वार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और धरना दिया।

हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत का आरोप है कि हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सीएम के इशारे पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनूपमा रावत ने कहा कि हरिद्वार में सुपर सीएम के इशारे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है. इस दौरान विधायकों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे भी लगाए और कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। विधायकोंने कानून व्यवस्था दूरस्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!