उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, लिया ये फैसला

देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार पुलिसकर्मियों के हित में कई फैसले ले चुके हैं और इसी कड़ी में उन्होंने आज फिर बड़ा फैसला लिया है जिससे पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने एक और पहल की शुरुआत की है। डीजीपी ने फैसले के बाद अब महानुभावों की सुरक्षा में नियुक्त शैडो/गनर को अब छुट्टी पर जाने से पहले अपने शस्त्र को जमा करने अपने नियुक्ति जनपद नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा कर वो छुट्टी जा सकेंगे।

सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित महानुभाव के एक जनपद से अन्य जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अगल उनकी सुरक्षा में नियुक्त शैडो/गनर को इमरजेंसी में अवकाश चाहिए, तो वह अपने नियुक्ति जनपद को व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवदेन पत्र भेजकर अवकाश स्वीकृत करा सकते हैं। अवकाश पर जाने से पहले शैडो/गनर को शस्त्र जमा करने अपने नियुक्ति जनपद भी नहीं जाना होगा। वह नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके अवकाश पर जा सकेंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!