मध्य प्रदेश से देहरादून पढ़ने आई डीआईटी की छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान

देहरादून। देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डंगवाल मार्ग पर डीआईटी की एक छात्रा ने कमरे के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमपी की पीतमपुरा निवासी दिव्यांशी(22) डीआईटी में सीएस फाइनल ईयर में थी।दिव्याशी ने देहरादून के डंगवाल मार्ग में 28 मार्च को कमरा किराए पर लिया था। शनिवार सुबह जब दिव्यांशी ने सुबह काफी समय तक गेट नहीं खोला तो मकान मालिक को शव हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे का नजारा देख वो हक्के बक्के रह गए। दिव्याशी पंखे से लटकी थी।

मकान मालिक ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिव्यांशी के शव को नीचे उतारा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी में भेजा गया। शहर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि वह किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहरा रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!