उत्तराखंड से बड़ी खबर : राज्यसभा सीट के लिए इस दिन होगा मतदान, देखिए कार्यक्रम
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बताते हैं कि उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए मतदान की तिथि तय कर ली गई है।
उत्तराखंड में आगामी 4 जुलाई की रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विधिवत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 24 मई मंगलवार को औपचारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। और जरूरत पड़ने पर आगामी 10 जून को मतदान होगा।

















