2 दिन में लेंगे सिद्दू मूसेवाला की हत्या का बदला, इस गैंग ने दी धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या उनका परिवार और उनके फैंस अभी भी शोक में डूबे हुए हैं. मूसे वाला के पिता का कहना है कि मेरे बेटे के हाथ-पांव तोड़ देते मैं जिंदगी भर मेहनत करके उसे पाल लेता लेकिन मारा क्यों.

सिद्दू मूसे वाला की मौत के बाद पंजाब में सियासत गरम हो गई है और केजरीवाल-भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर पंजाब में आपराधिक गैंग भी सक्रिय हो गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है. ॰ जिसमें 2 दिन के अंदर सिद्दू मूसे वाला की मौत का बदला लेने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लिखी गई एक पोस्ट वायरल हो रही है. इसमे लिखा है ‘सिद्धू मूसेवाला हमारा दिल का भाई था दो दिन के अंदर रिजल्ट देंगे’ यह पोस्ट गैंगस्टर देवेंद्र बंबिहा के नाम से पोस्ट किए गए हैं. साथ ही यह पोस्ट दिल्ली के टिल्लू ताजपुरिया और कौशल गैंग को भी टैग किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र बंबीहा और दिल्ली के कई गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से नाराज हैं. अब इनके तरफ से मूसेवाला के हत्या की बदला लेने की बात कही जा रही है.

वहीं, गैंगस्टर लॉरेश विश्नोई की वकील रजनी ने कहा कि लॉरेंस विश्नोई का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है.लॉरेंस तिहाड़ जेल में बंद है.जेल में बंद रह कर वह कैसे इतनी बड़ी साजिश रच सकता है। हम कंसर्न कोर्ट में जायेगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!