देहरादून : बुझ गए दो घर के चिराग, नदी में डूबकर मौत
उत्तराखंड में लगातार नदी में डूबकर मौत के मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि नदी और पानी वाली जगह में ना जाएं लेकिन लोग फिर भी पास नहीं आ रहे हैं। कुछ पी खाकर नदी में नहाने जा रहे हैं।
इस वक्त की दुखद खबर देहरादून से है यहां चौकी हर्रावाला क्षेत्र के अंतर्गत गूलरघाटी में नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसाल देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास शुक्रवार दौपहर में 11-12 वर्ष के 4 बच्चे दोपहर में नहाने गए थे। जिसमें से 2 बच्चे ही वापस आए है। इस सूचना पर तत्काल देहरादून चीता पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई. चीता पुलिस को नदी किनारे दो बच्चों के कपड़े पड़े मिले। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। चीता पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता
















